पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा (लीड-2)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 46.2 ओवरों में 207 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से सलमान बट्ट (57) सबसे सफल बल्लेबाज रहे जबकि शाहिद आफरीदी (41), कप्तान यूनुस खान (28) और शोएब अख्तर (25) ने भी उपयोगी योगदान दिया।
बट्ट ने अपनी 112 गेंदों की पारी के दौरान छह चौके लगाए जबकि आफरीदी ने 40 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और एक छक्का जड़ा। यूनुस ने अपनी 34 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके लगाए। उन्होंने बट्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 55 रन जोड़े।
आस्ट्रेलिया की ओर से नेथन हॉरिट्ज ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके जबकि जेम्स होप्स तथा एंड्रयू सायमंड्स को दो-दो विकेट मिले। बेन लॉफलिन ने एक सफलता हासिल की जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
पांच मैचों की इस श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम 1-0 की बढ़त बना चुकी है। बुधवार को इसी मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में उसने माइकल क्लार्क की कप्तानी में खेल रही आस्ट्रेलियाई टीम को चार विकेट से पराजित किया था।
इस श्रृंखला का आयोजन पाकिस्तान में होना था लेकिन आस्ट्रेलियाई टीम ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान दौरा करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद इस श्रृंखला को यूएई में कराने का फैसला किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications