कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रूप में डेक्कन चार्जर्स का पहला विकेट गिरा। उन्होंने 20 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 35 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के डी. जे. ब्रेवो ने उन्हें चलता किया।
इससे पहले गिलक्रिस्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्शेल गिब्स के साथ उन्होंने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। गिलक्रिस्ट के आउट होने के बाद डी. स्मिथ गिब्स का साथ देने आए।
खबर लिखे जाने तक गिब्स 28 और स्मिथ 20 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए थे।
गौरतलब है कि डेक्कन चार्जर्स टूर्नामेंट में अब तक खेले गए अपने दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है जबकि मुंबई इंडियंस ने एक मैच जीता है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।