For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : गिब्स का अर्धशतक, डेक्कन चार्जर्स के 4 विकेट पर 137 रन (लीड-3)

By Staff

गिब्स ने 42 गेंदों पर दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 56 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक वह वेणुगोपाल राव के साथ मैदान पर डटे हुए थे।

कप्तान एडम गिलक्रिस्ट के रूप में डेक्कन चार्जर्स का पहला, डी. स्मिथ के रूप में दूसरा, रोहित शर्मा के रूप में तीसरा और वी.वी. एस. लक्ष्मण के रूप में चौथा विकेट गिरा। गिलक्रिस्ट ने 20 गेंदों में तीन छक्कों और तीन चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 35 रन बनाए जबकि स्मिथ ने 22 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 35 रन बनाए। रोहित (3) और लक्ष्मण (0) सस्ते में चलते बने।

डी ब्रेवो ने मुंबई इंडियंस की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स के तीन विकेट झटके। उन्होंने गिलक्रिस्ट, रोहित और लक्ष्मण का विकेट लिया जबकि जयसूर्या ने स्मिथ को आउट किया।

इससे पहले गिलक्रिस्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हर्शेल गिब्स के साथ उन्होंने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। गिलक्रिस्ट के आउट होने के बाद स्मिथ गिब्स का साथ देने आए। गिब्स और स्मिथ के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई।

गौरतलब है कि डेक्कन चार्जर्स टूर्नामेंट में अब तक खेले गए अपने दोनों मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर बना हुआ है जबकि मुंबई इंडियंस ने एक मैच जीता है और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+