For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलिया का निर्णय गैर जिम्मेदाराना : एआईटीए

By Staff

टेनिस आस्ट्रेलिया (टीए) ने शनिवार को घोषणा की है कि उसकी टीम सुरक्षा कारणों से अगले महीने चेन्नई में डेविस कप मुकाबले में हिस्सा नहीं लेगी। अंतर्राष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) बोर्ड के डेविस कप मुकाबले को भारत से बाहर आयोजित करने की टीए की मांग को ठुकराने के बाद आस्ट्रेलिया ने यह कदम उठाया है।

खन्ना ने कहा कि टीए का यह निर्णय भारत की सुरक्षा स्थिति के बारे में उसकी अज्ञानता को दर्शाता है।

खन्ना ने संवाददाताओं से कहा कि आईटीएफ की सुरक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत पूरी तरह सुरक्षित है और मुकाबले के आयोजन के लिए चैन्नई उपयुक्त शहर है।

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया ने छह वर्ष पूर्व बाली में हुए धमाकों के बाद इंडोनेशिया में जूनियर टीम भेजने से इंकार करने जैसा ही कदम उठाया है।

आस्ट्रेलिया ने मुकाबले के समय चुनाव के चलते सुरक्षा कारणों से मुकाबले में हिस्सा न लेने का फैसला किया है।

खन्ना ने इस दावे को खारिज करते हुए डेविस कप के लिए आस्ट्रेलिया की प्रतिबद्धता पर सवाल खड़ा किया।

उन्होंने कहा कि एक अरब से अधिक जनसंख्या वाले देश भारत में छिटपुट घटनाओं को छोड़कर चुनाव शांतिपूर्ण हो रहे हैं। आईटीएफ ने भारत की सुरक्षा स्थिति का निरीक्षण करने के लिए एक दल भेजने का सही निर्णय लिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+