Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : रोमांचक होगी डेक्कन चार्जर्स-मुंबई इंडियंस और सुपर किंग्स-नाइट राइर्ड्स की भिड़ंत

अब तक खेले गए मुकाबलों के लिहाज से डेक्कन चार्जर्स टीम अपने दोनों मैच जीतकर आठ टीमों की तालिका में सबसे ऊपर बनी हुई है जबकि मुंबई इंडियंस टीम तीन अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस ने टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को पराजित किया था लेकिन राजस्थान रॉयल्स के साथ खेला जाने वाला उसका मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले थे।

दूसरी ओर, भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में खेल रही सुपर किंग्स टीम तीन मैचों से सिर्फ दो अंक जुटा सकी है। उसे दिल्ली डेयर डेविल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिली है जबकि उसने बैंगलौर रॉयल चैलेंजर्स को हराया है।

कोलकाता नाइट राइर्ड्स टीम दो अंकों के साथ तालिका में सातवें स्थान पर है। उसने तीन मैच खेले हैं, जिसमें से दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

कोलकाता की टीम ने किंग्स इलेवन को हराकर अपनी एकमात्र जीत दर्ज की है जबकि उसे राजस्थान रॉयल्स और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उसे 'सुपर ओवर' में हार मिली थी।

टूर्नामेंट के छठे दिन के दोनों मुकाबले बेहद रोमांचक रहे थे। डेयर डेविल्स और सुपर किंग्स तथा नाइट राइर्ड्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए ये मुकाबले बेहद करीबी रहे थे।

इस लिहाज से आठवें दिन भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद की जा सकती है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट में 'गरमी' आ रही है, रोमांचक मुकाबले सामने आते जा रहे हैं। हालांकि शुरुआती पांच दिनों तक खेले गए लगभग सभी मुकाबले परिणाम के लिहाज से एकतरफा साबित हुए थे।

इंडो-एशियन न्यू्ज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+