आस्ट्रेलिया के फैसले का राष्ट्रमंडल खेल पर प्रभाव नहीं होगा : आईओसी
आईओए के महासचिव रणधीर सिंह ने शनिवार को आईएएनएस से कहा कि आईटीएफ ने आयोजन स्थल को सुरक्षित घोषित किया था और आस्ट्रेलिया को इसका पालन करना चाहिए। इस गैर जिम्मेदाराना निर्णय के लिए आईटीएफ को आस्ट्रेलिया पर भारी जुर्माना लगाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल 2010 के संबंध में भी ऐसी ही चिंताएं जताई थीं लेकिन अब वह सुरक्षा स्थिति को लेकर संतुष्ट हैं।
एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) के भी महासचिव रणधीर सिंह ने विश्वास जताया कि आस्ट्रेलिया के निर्णय से राष्ट्रमंडल खेलों से पहले आयोजित होने वाली अन्य बड़ी खेल प्रतियोगिताओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत बैडमिंटन विश्व कप (2009),हाकी विश्व कप और एएफसी चैलेंज कप का आयोजन करने वाला है।
रणधीर सिंह ने कहा कि ओसीए के अध्यक्ष शेख अहमद अली शहाब दो दिन पहले दिल्ली में थे और उन्होंने 2018 में भारत के एशियाई खेल आयोजित करने के दावे का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान को एक साथ नहीं जोड़ा जा सकता। यदि यह बात है तब तो पूरी दुनिया में सुरक्षा की समस्या है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications