आईपीएल : रद्द हो सकता है नाइट राइडर्स और सुपर किंग्स का मैच (लीड-1)
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक सुबह से ही बारिश होने की वजह से न्यूलैंड्स का मैदान गीला है। पूरे दिन मैदान को कवर से ढक कर रखा गया था। हालांकि बारिश फिलहाल थम गई है लेकिन मैदान गीला होने की वजह से मैच आरंभ होने की संभावना बहुत कम दिख रही है।
मैदान का निरीक्षण करने के बाद दोनों अंपायर फैसला करेंगे कि यह मैच खेला जाएगा कि नहीं। इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच डरबन में खेला जाने वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला आज का मैच यदि रद्द हो जाता है तो आईपीएल के मौजूदा संस्करण का यह दूसरा मैच होगा जो बारिश की भेंट चढ़ेगा। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ सकता है।
गौरतलब है कि दोनों ही टीमों ने श्रृंखला में अभी तक तीन-तीन मैच खेले हैं। दोनों ही टीमों को एक-एक जीत नसीब हुई है, जबकि दो-दो मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications