आईपीएल : किंग्स इलेवन ने रॉयल चैलेंजर्स 7 विकेटों से पीटा (लीड-6)
किंग्स इलेवन की इस जीत के शिल्पकार रहे उसके सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा, जिन्होंने 59 गेंदों पर चार चौकों और छह छक्कों की मदद से 84 रनों की चमकदार पारी खेली। बोपारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
कई प्रमुख खिलाड़ियों की गैरहाजिरी में खेल रही किंग्स इलेवन टीम के सामने रॉयल चैलेंजर्स ने 169 रनों का लक्ष्य रखा था। किंग्स इलेवन ने यह लक्ष्य 19 ओवर में मात्र 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बोपारा के अलावा युवराज सिंह ने भी नॉट आउट रहते हुए 17 गेंदों पर 30 रनों की आकर्षक पारी खेली। करण गोयल और कुमार संगकारा क्रमश:19 और 26 रन बनाकर आउट हुए।
रॉयल चैलेंजर्स के लिए जैक्स कालिस और अनिल कुंबले ने एक-एक विकेट लिया।
इससे पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स 20 ओवर में 168 रन बनाए। मात्र छह रन के कुल योग पर रोबिन उथप्पा का विकेट गंवाने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम ने जेसी राइडर और हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस के बूते तूफानी शुरुआत की थी लेकिन छठे ओवर में राइडर (32) और कप्तान केविन पीटरसन (0) एक के बाद एक चलते बने। इसके बाद जैक्स कालिस और रॉस टेलर ने क्रमश:62 और 35 रनों चमकदार पारियां खेली। राहुल द्रविड का बल्ला इस मैच में नहीं चल पाया और वह मात्र 10 रन ही बना सके।
किंग्स इलेवन की ओर से दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज यूसुफ अब्दुल्लाह ने 31 रन देकर 4 और इरफान पठान ने 35 रन देकर 3 खिलाड़ियों को पैलेवियन का रास्ता दिखाया।
इस मैच के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स ने जहां अब तक खेले गए चार में से तीन मैच हारे हैं और एक जीत दर्ज की है वहीं किंग्स इलेवन के हिस्से दो बार हार और एक बार जीत आई है।
रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था जबकि उसे चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हार का सामना पड़ा है।
किंग्स इलेवन को दिल्ली डेयर डेविल्स और कोलकाता नाइट राइर्ड्स के खिलाफ हार मिली है। यह अलग बात है कि दोनों मैच बारिश के कारण प्रभावित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications