न्यूजीलैंड प्रेस एसोसिएशन (एनजेडपीए) के मुताबिक हेडली ने रविवार को कार्यकारी सलाहकार के तौर पर काम करना स्वीकार कर लिया। एसीएल ने शुक्रवार को हेडली के सामने इस संबंध में प्रस्ताव रखा था।
इस साल अक्टूबर में न्यूयार्क में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) में खेल चुके कई प्रमुख खिलाड़ी और कई अन्य पूर्व क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।
टूर्नामेंट का आयोजन कराने वाली कंपनी-अमेरिकन स्पोर्ट्स एंड इंटरटेंमेंट ग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय मीर ने कहा कि हेडली ने 2011 तक एपीएल के साथ जुड़े रहना स्वीकार किया है।
उधर, न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (एनजेडसी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जस्टिन वान ने हेडली द्वारा एपीएल का प्रस्ताव स्वीकार करने को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है।
वॉन ने कहा कि हेडली जैसे महान क्रिकेटर को ऐसी किसी लीग से नहीं जुड़ा चाहिए था, जिसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की मान्यता नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।