मलेशिया में पिछले महीने आयोजित सुल्तान अजलान शाह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में 13 साल बाद खिताबी जीत दिलाने वाले स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह के नेतृत्व में खेलने जा रही भारतीय टीम का पहला मैच नौ मई होगा जबकि दूसरा मैच 10 मई को पाकिस्तान के साथ होगा।
इसके बाद लीग स्तर पर भारत को अपना तीसरा और आखिरी मैच चीन के साथ 12 मई को खेलना है। भारतीय टीम को पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश के साथ पूल-डी में रखा गया है।
पूल-ए में कोरिया, जापान, मलेशिया और श्रीलंका की टीमें हैं। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले 14 मई को खेले जाने हैं जबकि खिताबी मुकाबला 16 मई को होगा।
भारतीय टीम तीसरी बार एशिया कप खिताब जीतने के लिए मलेशिया पहुंचेगी। उसने इससे पहले 2003 और 2007 में यह खिताब जीता है।
एशिया कप जीतने वाली टीम को 2010 में नई दिल्ली में होने वाले विश्व कप में खेलने की योग्यता मिल जाएगी।
एशिया कप के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है :
गोलकीपर : बलजीत सिंह, एड्रियन डिसूजा।
फुल बैक : संदीप सिंह, दिलीप टिर्की और वी. रघुनाथ।
मिडफील्डर : गुरबाज सिंह सरदार सिंह, अजितेश राय, विक्रम पिल्ले, प्रबोध टिर्की और वी.एस. विनय।
फारवर्ड : तुषार खांडेकर, राजपाल सिंह, प्रभजोत सिंह, एस.वी. सुनील, अर्जुन हलप्पा, हरि प्रसाद और गुरविंदर सिंह चंडी।
स्टैंडबाई : पी.आर. श्रीजेश, सरवनजीत सिंह, भरत चिकारा और शिवेंद्र सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।