For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : दूसरे ओवर में ही रॉयल चैलेंजर्स को लगे 2 झटके (लीड-1)

By Staff

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम के सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस (0) और रोबिन उथप्पा (3) 10 रन के कुल योग पर ही पेवेलियन लौट गए। कालिस को डर्क नैन्स ने मैच की पहली गेंद पर ही बोल्ड किया जबकि उथप्पा को आशीष नेहरा ने प्रदीप सांगवान के हाथों कैच कराया।

खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स टीम ने पांच ओवर के खेल के दौरान दो विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे। पारी को संवारने की जिम्मेदारी लेते हुए कप्तान केविन पीटरसन ने 11 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए थे जबकि रॉस टेलर 14 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।

आईपीएल के दूसरे संस्करण का यह 14वां और रविवार को खेला जा रहा पहला मुकाबला है। दिल्ली की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं। दोनों में उसकी जीत हुई है। वह चार अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स टीम अपना पांचवां मैच खेल रही है। वह अब तक तीन मैच हार चुकी है जबकि एक में उसकी जीत हुई है। तालिका में वह दो अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+