For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : 149 रन बनाने में सफल रहा रॉयल चैलेंजर्स (लीड-4)

By Staff

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। उसने 15 ओवर के खेल में चार विकेट गंवाकर 100 रन बनाए थे।

कोहली और बाउचर ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि इन दोनों के आउट होने के बाद रॉयल चैलेंजर्स ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए।

कोहली ने अपनी 24 गेंदों की संतुलित पारी में एक चौका लगाया जबकि बाउचर ने अपनी छवि के अनुरूप तेजी से खेलते हुए 28 गेंदों पर दो चौके और दो छक्के लगाए। बी. अखिल चार गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर नाबाद लौटे।

इससे पहले, दूसरे ओवर में ही अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवाने वाली रॉयल चैलेंजर्स टीम ने चौथा विकेट रॉस टेलर (31) के रूप में गंवाया था। कप्तान केविन पीटरसन (37) के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़ने वाले टेलर को अमित मिश्रा ने बोल्ड किया।

रॉयल चैलेंजर्स ने 10वें ओवर में कप्तान पीटरसन का विकेट खोया था। पीटरसन ने अपनी 25 गेंदों की पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। उन्हें डेनियल विटोरी ने बोल्ड किया।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स टीम के सलामी बल्लेबाज जैक्स कालिस (0) और रोबिन उथप्पा (3) का विकेट 10 रन के कुल योग पर दूसरे ओवर में ही गंवा दिया था।

कालिस को डर्क नैन्स ने मैच की पहली गेंद पर ही बोल्ड किया जबकि उथप्पा को आशीष नेहरा ने प्रदीप सांगवान के हाथों कैच कराया।

आईपीएल के दूसरे संस्करण का यह 14वां और रविवार को खेला जा रहा पहला मुकाबला है। दिल्ली की टीम ने अब तक दो मैच खेले हैं। दोनों में उसकी जीत हुई है। वह चार अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में दूसरे स्थान पर है।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स टीम अपना पांचवां मैच खेल रही है। वह अब तक तीन मैच हार चुकी है जबकि एक में उसकी जीत हुई है। तालिका में वह दो अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+