वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' ने खबर दी है कि फ्लिंटॉफ अपने घुटने का 'की-होल' ऑपरेशन कराएंगे, जिसके बाद वह दो दिनों में पूरी तरह फिट हो जाएंगे।
शुक्रवार को स्वदेश लौटने वाले फ्लिंटॉफ घुटने की चोट से परेशान हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि इसके उबरने में उन्हें कम से कम पांच सप्ताह लगेंगे लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि 'की-होल' ऑपरेशन के बाद फ्लिंटॉफ एक दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी प्राप्त कर लेंगे।
फ्लिंटॉफ का 'की-होल' ऑपरेशन सोमवार को होने वाला है और चिकित्सक इस बात को लेकर आशावान हैं कि वे इस हरफनमौला खिलाड़ी को दो दिनों में घुटने की परेशानी से निजात दिलाकर दक्षिण अफ्रीका जाने के लिए आजाद कर देंगे।
फ्लिंटॉफ ने गुरुवार को दिल्ली डेयर डेविल्स के साथ खेले गए मुकाबले के दौरान घुटने में दर्द की शिकायत की थी। मैच के बाद चेन्नई टीम के चिकित्सकों ने फ्लिंटॉफ की चोट का जायजा लिया और इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्डके मुख्य चिकित्सका अधिकारी निक प्राइस को इस संबंध में जानकारी दी थी।
फ्लिंटॉफ के घुटने के स्कैन से पता चला था कि उनके घुटने की एक हड्डी थोड़ी चटक गई है, जिसके कारण उन्हें दर्द हो रहा है। प्राइस ने जब स्कैन रिपोर्ट देखी, तो उन्होंने फ्लिंटॉफ को ऑपरेशन के लिए स्वदेश लौट जाने को कहा था।
सुपर किंग्स टीम ने फरवरी में हुई नीलामी में फ्लिंटॉफ को 15.5 लाख डॉलर में हासिल किया था। इस करार के बाद बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन के साथ फ्लिंटॉफ आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।