आईपीएल : धौनी को है फ्लिंटॉफ का इंतजार
वेबसाइट 'न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' के मुताबिक धौनी ने कहा है कि फ्लिंटॉफ उनकी टीम का अहम हिस्सा हैं और आने वाले मैचों में वह काफी अहम किरदार निभा सकते हैं, लिहाजा पूरी टीम उनका इंतजार कर रही है।
वेबसाइट ने एक दिन पहले खबर दी थी कि फ्लिंटॉफ अपने घुटने का 'की-होल' ऑपरेशन कराएंगे, जिसके बाद वह दो दिनों में पूरी तरह फिट हो जाएंगे। इस ऑपरेशन के बाद फ्लिंटॉफ एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका लौट सकते हैं।
पिछले शुक्रवार को स्वदेश लौटने वाले फ्लिंटॉफ घुटने की चोट से परेशान हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि इसके उबरने में उन्हें कम से कम पांच सप्ताह लगेंगे लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि 'की-होल' ऑपरेशन के बाद फ्लिंटॉफ एक दिन बाद ही अस्पताल से छुट्टी प्राप्त कर लेंगे।
सुपर किंग्स टीम ने फरवरी में हुई नीलामी में फ्लिंटॉफ को 15.5 लाख डॉलर में हासिल किया था। इस करार के बाद बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन के साथ फ्लिंटॉफ आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications