आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द एज' ने टेस्ट मैचों में 259 विकेट ले चुके गिलेस्पी के हवाले से लिखा है कि उन्होंने एपीएल के प्रोमोटर जय मीर के साथ हुए समझौते के अंतर्गत प्रतियोगिता के पहले संस्करण में खेलने के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।
एपीएल का आयोजन स्टेटेन द्वीप पर स्थित एक बेसबॉल मैदान में होना है। इस मैदान को क्रिकेट के लिहाज से तैयार किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में आईसीएल में खेल चुके विश्व के प्रमुख क्रिकेटरों के अलावा कई अन्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
गिलेस्पी ने कहा, "अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा मिल रहा है तो उसमें सहयोग करना खराब बात नहीं। यही कारण है कि मैंने और मार्टिन ने इसमें खेलने का फैसला किया है। हमें इस बात से मतलब नहीं कि इसे मान्यता मिली है या नहीं।"
उधर, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) से कहा है कि वह अपने खिलाड़ियों को एपीएल के साथ करार करने से रोके क्योंकि एपीएल को मान्यता नहीं मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।