आईपीएल : सुपर किंग्स के 4 विकेट गिरे (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक जैकब ओरम 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एल्बी मोर्कल ने एक रन बनाए थे।
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम को पहला झटका उस समय लगा जब सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (0) तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स की गेंद पर विकेट के पीछे एडम गिलक्रिस्ट द्वारा लपक लिए गए।
इसके बाद सुरेश रैना (25) और मैथ्यू हेडन (49) के बीच दूसरे विकेट के लिए 6.2 ओवरों में 64 रनों की बहुमूल्य साझेदारी हुई। रैना ने अपनी 19 गेंदों की पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए।
रैना के आउट होने के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (22) ने भी हेडन के साथ खुलकर हाथ दिखाए और 22 गेंदों पर एक छक्का और एक चौका लगाया।
सुपर किंग्स की पारी को संवारने में अहम योगदान देने वाले हेडन ने अपनी 35 गेंदों की पारी में आठ झन्नाटेदार चौके लगाए। हेडन और धौनी के विकेट स्पिनर प्रज्ञान ओझा के खाते में गए।
शानदार फार्म में दिख रही डेक्कन चार्जर्स टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीतकर पूरे छह अंक हासिल कर लिए हैं। आठ टीमों की तालिका में वह पहले स्थान पर है। दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने भी तीन मैचों से छह अंक जुटाए हैं लेकिन कुल रन रेट के मामले में वह डेक्कन चार्जर्स से पीछे है।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए चार मैचों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे एक मैच में जीत मिली है जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द हो गया था।
सोमवार को डरबन में मौसम बिल्कुल साफ है। धूप खिली हुई है और तापमान सामान्य है। इस स्थिति में क्रिकेट के लिहाज से बिल्कुल उपयुक्त माहौल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications