आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स को मिला 166 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स टीम ने मैथ्यू हेडन (49), सुरैश रैना (25), कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (22) और जैकब ओरम (नाबाद 41) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।
शानदार फार्म में दिख रही डेक्कन चार्जर्स टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीतकर पूरे छह अंक हासिल कर लिए हैं। आठ टीमों की तालिका में वह पहले स्थान पर है। दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने भी तीन मैचों से छह अंक जुटाए हैं लेकिन कुल रन रेट के मामले में वह डेक्कन चार्जर्स से पीछे है।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए चार मैचों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे एक मैच में जीत मिली है जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications