For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : मुंबई इंडियंस बड़े स्कोर की ओर (लीड-2)

By Staff

पोर्ट एलिजाबेथ, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई इंडियंस टीम ने स्थानीय सेंट जॉर्ज्स पार्क स्टेडियम में सोमवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही की है।

मुंबई इंडियंस ने कप्तान सचिन तेंदुलकर (नाबाद 60) और सनत जयसूर्या (नाबाद 43) की बदौलत दस ओवर के खेल के दौरान बिना कोई विकेट खोए 111 रन बना लिए थे। तेंदुलकर ने 39 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के लगाए थे जबकि जयसूर्या ने 21 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और चार छक्का जड़ चुके थे।

मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों से तीन अंक हासिल किए हैं। उसे एक मैच में हार मिली है जबकि एक में जीत। एक मैच रद्द हो गया था। यह टीम तालिका में बेहतर रन रेट के लिहाज से नाइट राइर्ड्स से ऊपर यानि चौथे स्थान पर है।

शाहरुख खान की टीम को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इस टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द कर दिया गया था। अंकों के मामले में यह टीम मुंबई की बराबरी पर है लेकिन रन रेट के आधार पर पिछड़ रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+