मुंबई इंडियंस ने कप्तान सचिन तेंदुलकर ने शानदारी बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली जबकि सनत जयसूर्या ने 52 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। इन दोनों खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत मुंमई इंडियंस बड़े लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।
तेंदुलकर ने अपनी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए जबकि जयसूर्या ने अपनी 52 रनों की पारी में दो चौके और चार छक्के लगाए। जयसूर्या ने 32 गेंदों का सामाना किया।
इसके बाद बल्लेबाजी करने आए हरभजन सिंह ने ताबड़तोड़ आठ गेंदों पर 18 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक चौके और दो छक्के लगाए। खबर लिखे जाने तक जीन पॉल डुमनी दो और अभिषेक नायर तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक खेले गए तीन मुकाबलों से तीन अंक हासिल किए हैं। उसे एक मैच में हार मिली है जबकि एक में जीत। एक मैच रद्द हो गया था। यह टीम तालिका में बेहतर रन रेट के लिहाज से नाइट राइर्ड्स से ऊपर यानि चौथे स्थान पर है।
शाहरुख खान की टीम को काफी मुश्किलों से गुजरना पड़ रहा है। इस टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ एक में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द कर दिया गया था। अंकों के मामले में यह टीम मुंबई की बराबरी पर है लेकिन रन रेट के आधार पर पिछड़ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।