किंग्स इलेवन की 140 रनों की चुनौती का सामना करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर महज 112 रन ही बना सकी।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 139 रन बनाए थे।
किंग्स इलेवन की शुरुआत ही बेहद खराब रही, जब उसके सलामी बल्लेबाज स्वप्निल असनोदकर और जी.सी. स्मिथ क्रमश: 3 और 2 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। उसकी पारी के पतन का शुरू हुआ यह सिलसिला लगातार जारी रहा, जो अंतत: उसकी पराजय पर जाकर ही खत्म हुआ।
इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में कुमार संगकारा की नाबाद 60 और इरफान पठान 39 चमकीली पारियों की बदौलत 6 विकेट पर 139 रन बनाए।
दो शुरुआती विकेट गंवाने के बाद संघर्ष कर रही किंग्स इलेवन टीम के लिए युवराज के आउट होने से बड़ा झटका लगा। युवराज मात्र दो रन बनाने के बाद मुनाफ पटेल की गेंद पर कैच आउट हुए। जयवर्धने को उनके 10 रनों के निजी स्कोर पर पटेल ने ही कामरान के हाथों कैच करवाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन टीम को पहला झटका उस समय लगा, जब शून्य के कुल योग पर करण गोयल (0) रवींद्र जडेजा द्वारा रन आउट कर दिए गए।
इसके बाद रवि बोपारा (11) और संगकारा ने पारी को संवारने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली लेकिन 21 रन के कुल योग पर बोपारा भी चलते बने। बोपारा का विकेट कामरान खान ने लिया। वह मुनाफ पटेल के हाथों लपके गए। बोपारा ने अपनी 15 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए। पीयूष चावला और विल्किन मोटा क्रमश: 6 और 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
आईपीएल के दूसरे संस्करण का यह 15वां और दिन का दूसरा मैच था। रविवार को ही पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पहले मुकाबले में दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को छह विकेट से पराजित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*