क्लार्क के हरफनमौला प्रदर्शन से आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को हराया
इस जीत के साथ आस्ट्रेलियाई टीम ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पाकिस्तान ने दुबई में खेला गया पहला मुकाबला चार विकेट से जीता था जबकि आस्ट्रेलिया ने इसी स्थान पर खेला गया दूसरा मैच जीतकर श्रृंखला में बराबरी की थी।
आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 198 रन बनाए। क्लार्क ने 93 गेंदों की पारी में आठ चौके लगाए जबकि कैलम फग्र्यूसन ने भी 41 रनों का योगदान दिया।
पाकिस्तान की ओर से उमर गुल सबसे सफल गेंदबाज रहे। गुल ने 38 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि शाहिद आफरीदी ने दो और शोएब मलिक ने एक विकेट लिया।
जवाब में खेलने उतरी पाकिस्तानी टीम 47.1 ओवर में 171 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (48) और अहमद शाहजाद (40) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 95 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी के बावजूद पाकिस्तान यह मैच जीत नहीं सका।
बट्ट और शाहजाद के अलावा पूर्व कप्तान शोएब मलिक (30) ही क्लार्क तथा नेथन हॉरिट्ज की कसी हुई गेंदबाजी के आगे थोड़ा संघर्ष कर सके। पाकिस्तान के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके।
बल्ले के साथ नाबाद 18 रनों का योगदान देने वाले हॉरिट्ज ने गेंद के साथ कमाल करते हुए 25 रन देकर दो विकेट अपनी झोली में डाले। क्लार्क को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। श्रृंखला का चौथा मैच शुक्रवार को अबू धाबी में खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications