बोपारा इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए खेल रहे हैं। फ्लिंटॉफ घुटने की चोट के कारण स्वदेश लौट चुके हैं। इस चोट से निजात पाने के लिए उन्हें ऑपरेशन कराना होगा।
चिकित्सकों ने कहा है कि फ्लिंटॉफ को पूरी तरह फिट होने में करीब पांच सप्ताह लग जाएंगे। इसी बीच इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट श्रृंखला खेलनी है और बोपारा इसी श्रृंखला के लिए टीम में जगह पाने की उम्मीद लगाए हुए हैं।
बोपारा ने कहा, "मैं हमेशा से राष्ट्रीय टेस्ट टीम में जगह पाने की इच्छा रखता हूं। श्रीलंका और वेस्टइंडीज में मुझे मौका नहीं मिल सका लेकिन इस बार मैं काफी आशावान हूं क्योंकि फ्लिटॉफ की जगह खाली है। मेरे पास टीम में स्थान बनाने का शानदार मौका है और यही कारण है कि मैं बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।