रॉयल चैलेंजर्स टीम के अगले कप्तान का नाम अभी तय नहीं : जेनिंग्स

By Staff

वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' के मुताबिक जेनिंग्स का यह बयान टीम के सदस्यों और प्रशंसकों के लिए खासा चौंकाने वाला है क्योंकि कुछ दिन पहले ही टीम प्रबंधन ने साफ किया था कि बुधवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ होने वाले मैच के बाद पीटरसन के स्वदेश लौटने के बाद हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस टीम की कमान संभालेंगे।

जेनिंग्स ने मंगलवार को कहा, "पीटरसन की विदाई के बाद कप्तान कौन होगा, यह अभी तय नहीं हो सका है। कालिस के नाम पर चर्चा हुई थी लेकिन इसे लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ था।"

सूत्रों का कहना है कि कालिस के लिए नाइट राइर्ड्स के साथ होने वाले मुकाबले के लिए अंतिम-11 में स्थान बनाना मुश्किल दिख रहा है। उन्होंने चार मैचों में 101 रन बनाए हैं जबकि उनके खाते में मात्र एक विकेट दर्ज है।

कोच ने कहा कि अगर कालिस एक मई को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाले मैच में खेलेंगे, तो निश्चित तौर पर कप्तानी उन्हीं को दी जाएगी। जेनिंग्स ने कहा, "कालिस हमारी पहली पसंद हैं लेकिन अगर वह खेलते ही नहीं हैं तो इसे लेकर चर्चा बेमानी होगी। वैसी स्थिति में हम अनिल कुंबले, मार्क बाउचर और राहुल द्रविड़ को कप्तानी सौंपने के बारे में सोच सकते हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, April 28, 2009, 5:43 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+