इस साल आस्ट्रेलियन ओपन का जूनियर खिताब जीतने वाले युकी ने मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में अपने ही देश के रोहन गज्जर को पराजित किया। युकी ने यह मैच 6-4, 7-6 (4) से जीता। एक सप्ताह के भीतर गज्जर पर युकी की यह दूसरी जीत है।
अगले दौर में युकी का सामना क्वालीफाईंग मुकाबलों के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश पाने वाले भारत के विशाल पुन्ना से होगा। पुन्ना ने पहले दौर में जापान के खिलाड़ी युशी इतो को तीन सेटों तक मुकाबले में 3-6, 6-4, 6-1 से हराया।
शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के रावेन क्लाशेन भी मंगलवार को खेले गए पहले दौर के अन्य मुकाबलों जीत हासिल कर दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने भारत के आशुतोष सिंह को 6-3, 7-5 से पराजित किया।
छठे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी विष्णु वर्धन ने बेल्जियम के फ्रेडरिक डी फेज को 6-2, 6-4 से हराया जबकि विवेक शौकीन ने वाइल्डकार्ड के जरिए प्रवेश पाने वाले नवदीप सिंह को 6-4, 6-2 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।