Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : क्रिकेट के ऑनलाइन खबर बाजार को मिला एक नई वेबसाइट का तोहफा

इस वेबसाइट को सोमवार को आधिकारिक तौर पर लांच किया गया लेकिन इसे शुरू करने वाली कंपनी-ओजस सॉफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड का कहना है कि हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में शुरू की गई इस वेबसाइट पर लांचिंग से काफी पहले से ही अच्छा-खासा ट्रैफिक रहा है।

ओजस सॉफ्टेक के निदेशक प्रतीक पांडे का मानना है कि 'आईपीएल खबर डॉट कॉम' इंटरनेट की दुनिया में मौजूद क्रिकेट की तमाम वेबसाइटों से बिल्कुल अलग है। इस साइट पर मैच रिपोर्ट, लाइव स्कोरबोर्ड और क्रिकेट के जानकार लेखकों के लेख तो हैं ही, इसे हिंदी और अंग्रेजी की खबरों से बहुत ही चटपटा और रोचक बनाने का प्रयास किया गया है।

प्रतीक पांडे का कहना है, "हमने आज के युवा वर्ग के लिए यह वेबसाइट शुरू की है। हम उन युवाओं को 'टारगेट' करने की कोशिश में हैं जो पल-पल की खबरों के अलावा क्रिकेट से जुड़ी हर तरह की जानकारी में दिलचस्पी रखता है। हमारा स्कोरबोर्ड भी दूसरी साइटों से तेज है क्योंकि इसके लिए हमने खास 'रियल टाइम कैशिंग' तकनीक का प्रयोग किया है। साइट पर हर एक गेंद के बारे में विस्तृत जानकारी मौजूद है। इसके अलावा हमारा ध्यान उन लोगों पर भी है जो क्रिकेट से जुड़े गंभीर लेख पढ़ने में रुचि रखते हैं। इसके लिए हमने कई वरिष्ठ खेल पत्रकारों और व्यंगकारों को लेख लिखने के लिए आमंत्रित किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+