आईपीएल : सहवाग और गंभीर सस्ते में पेवेलियन लौटे (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए थे। अब्राहम डिविलियर्स पांच और तिलकरत्ने दिलशान छह रन बनाकर खेल रहे थे।
सहवाग 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर दमित्री मैस्कारेनहास की गेंद पर कामरान खान के हाथों लपके गए जबकि आठ रन बनाने वाले गंभीर को मैस्कारेनहास ने शेन वार्न के हाथों स्लिप में कैच कराया।
सहवाग की टीम का लक्ष्य के दूसरे संस्करण में लगातार चौथी जीत करने का होगा। दिल्ली की टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं। उसने किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को पराजित किया है।
दूसरी ओर, पिछले बार की विजेता राजस्थान रॉयल्स टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं। उसे दो में हार मिली है जबकि एक मैच रद्द हो गया था। कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ खेला गया उसका मैच टाई हुआ था। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया था, जिसे जीतकर राजस्थान की टीम ने दो अंक हासिल किए थे।
आठ टीमों की तालिका में राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है। ऐसे में उसका एकमात्र लक्ष्य दिल्ली को हराकर परोक्ष रूप से अपनी जीत का खाता खोलने के साथ-साथ तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications