एशेज जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं पीटरसन : फ्लावर
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने फ्लावर के हवाले से लिखा है, "मैं मानता हूं कि पीटरसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण शख्स हैं। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया तो इस साल इंग्लैंड की टीम आस्ट्रेलिया को हराकर एक बार फिर एशेज श्रृंखला पर कब्जा कर सकती है।"
फ्लावर ने यह भी कहा कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद टीम के प्रति पीटरसन की प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं आई है। उन्होंने कहा, "बतौर कार्यकारी कोच मैंने महसूस किया है कि पीटरसन पहले की ही तरह प्रतिबद्ध होकर टीम के लिए खेलते हैं। कप्तानी छीने जाने का उन्हें बेशक गम होगा लेकिन उन्होंने इसे अपने खेल पर कभी भी हावी नहीं होने दिया है।"
उधर, पीटरसन ने कहा है कि पीटर मूर्स की छाया से निकलने के बाद फ्लावर बिल्कुल अलग इंसान और कोच के तौर पर सामने आए हैं।
पीटरसन ने कहा, "मूर्स के साथ काम करते हुए फ्लावर के व्यक्तित्व का बहुमुखी पक्ष दबा रहता था। आज वह खुलकर सामने आ गया है। फ्लावर ने टीम के खिलाड़ियों के साथ बेहतरीन तालमेल स्थापित किया है। मैं समझता हूं कि यह तालमेल आने वाले समय में टीम के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications