आईपीएल : दिल्ली की पारी संभली, 100 रन पूरे (लीड-3)
कप्तान वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश कार्तिक के विकेट गिरने के बाद उसके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे अब्राहम डिविलियर्स 38 गेंदों पर चार चौकों व एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि डेनियल विटोरी 18 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दिलशान ने सात रन बनाए जबकि कार्तिक चार रन ही बना सके। दिलशान का विकेट मुनाफ पटेल के खाते में गया। कार्तिक को शेन वार्न ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
इसी तरह, सहवाग 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर दमित्री मैस्कारेनहास की गेंद पर कामरान खान के हाथों लपके गए, जबकि आठ रन बनाने वाले गंभीर को मैस्कारेनहास ने शेन वार्न के हाथों स्लिप में कैच कराया।
सहवाग की टीम का लक्ष्य के दूसरे संस्करण में लगातार चौथी जीत करने का होगा। दिल्ली की टीम ने अपने तीनों मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं। उसने किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स और बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स को पराजित किया है।
दूसरी ओर, पिछले बार की विजेता राजस्थान रॉयल्स टीम ने अब तक चार मैच खेले हैं। उसे दो में हार मिली है जबकि एक मैच रद्द हो गया था। कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ खेला गया उसका मैच टाई हुआ था। इस मैच का नतीजा सुपर ओवर के जरिए निकाला गया था, जिसे जीतकर राजस्थान की टीम ने दो अंक हासिल किए थे।
आठ टीमों की तालिका में राजस्थान की टीम सातवें स्थान पर है। ऐसे में उसका एकमात्र लक्ष्य दिल्ली को हराकर परोक्ष रूप से अपनी जीत का खाता खोलने के साथ-साथ तालिका में अपनी स्थिति बेहतर करना होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications