आईपीएल : दिल्ली डेयरडेविल्स ने बनाए 143 रन (लीड-4)
कप्तान वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश कार्तिक के विकेट गिरने के बाद उसके सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे अब्राहम डिविलियर्स ने 40 गेंदों पर पांच चौकों व एक छक्के की मदद से 50 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्हें शेन वार्न ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद डेनियल विटोरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 रन बनाए। उन्होंने 28 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए। मुनाफ पटेल ने उन्हें बोल्ड किया।
दिलशान ने 10 गेंदों पर सात रन बनाए जबकि कार्तिक चार रन ही बना सके। दिलशान का विकेट भी पटेल के खाते में गया। कार्तिक को शेन वार्न ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया।
इसी तरह, सहवाग 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर दमित्री मैस्कारेनहास की गेंद पर कामरान खान के हाथों लपके गए, जबकि आठ रन बनाने वाले गंभीर को मैस्कारेनहास ने शेन वार्न के हाथों स्लिप में कैच कराया।
मिथुन मन्हास ने नाबाद रहते हुए 16 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए, जबकि अमित मिश्रा को शून्य स्कोर पर कामरान खान ने बोल्ड कर दिया। प्रदीप संगवान ने एक गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद रहे।
राजस्थान रॉयल्स की ओर से मैस्कारेनहास, मुनाफ पटेल और शेन वार्न ने दो-दो विकेट लिए जबकि कामरान खान को एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications