आईपीएल : पंजाब को दो शुरुआती झटके (लीड-1)

By Staff

सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा और करण गोयल ने पंजाब के लिए पारी की शुरुआत की। गोयल के रूप में 18 के योग पर ही पंजाब का पहला और बोपारा के रूप में दूसरा विकेट गिरा। गोयल ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए जबकि बोपारा ने 14 गेंद पर छह रन बनाए।

खबर लिखे जाने तक पंजाब के कप्तान युवराज सिंह और कुमार संगकारा मैदान पर डटे हुए थे।

मुंबई की तरफ से जहीर खान और लसिच मलिंगा ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। दोनों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब के सलामी बल्लेबाजों को बांधे रखा। मलिंगा ने अपने पहले ओवर में महज एक रन दिए।

तीसरे गेंदबाज के रूप में आए हरभजन सिंह ने अपने पहले ही ओवर में गोयल को स्टंप आउट कराया। अगले ही ओवर में चौथे गेंदबाज के रूप में आए ड्वेन ब्रावो ने बोपारा को सचिन तेंदुलकर के हाथों लपकवाया।

इससे पहले पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज वी. आर. वी. सिंह के स्थान पर उसने विक्रमजीत मलिक को टीम अपनी में शामिल किया है जबकि मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, April 29, 2009, 8:35 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+