आईपीएल : पंजाब ने 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 50 रन बनाए (लीड-2)
सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा और करण गोयल ने पंजाब के लिए पारी की शुरुआत की। गोयल और बोपारा के रूप में 18 के योग पर ही पंजाब का क्रमश: पहला और दूसरा विकेट गिरा। गोयल ने 12 गेंद पर 12 रन बनाए जबकि बोपारा ने 14 गेंद पर छह रन बनाए।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान युवराज सिंह और कुमार संगकारा ने मोर्चा संभाला लेकिन नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लंबा शॉट लगाने के चक्कर में युवराज जहीर खान को लांग ऑन बाउंड्री पर कैच थमा बैठे। स्पिन गेंदबाज जे. पी. ड्यूमिनी ने उन्हें आउट किया। युवराज ने 13 गेंद पर 10 रन बनाए।
युवराज के आउट होने के बाद माहेला जयवर्धने बल्लेबाजी करने आए। खबर लिखे जाने तक संगकारा 14 गेंद पर 12 और जयवर्धने 6 गेंद पर 5 रन बनाकर मैदान पर संघर्ष कर रहे थे।
मुंबई की तरफ से जहीर खान और लसिच मलिंगा ने गेंदबाजी का मोर्चा संभाला। दोनों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए पंजाब के सलामी बल्लेबाजों को बांधे रखा। मलिंगा ने अपने पहले ओवर में महज एक रन दिए।
तीसरे गेंदबाज के रूप में आए हरभजन सिंह ने अपने पहले ही ओवर में गोयल को स्टंप आउट कराया। अगले ही ओवर में चौथे गेंदबाज के रूप में आए ड्वेन ब्रावो ने बोपारा को सचिन तेंदुलकर के हाथों लपकवाया। नौवें ओवर में ड्यूमिनी की तीसरी गेंद पर युवराज भी चलते बने।
इससे पहले पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज वी. आर. वी. सिंह के स्थान पर उसने विक्रमजीत मलिक को टीम अपनी में शामिल किया है जबकि मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications