आईपीएल : टीम के प्रदर्शन से निराश शाहरुख स्वदेश लौटे
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए शाहरुख पिछले पांच मैचों के दौरान टीम के साथ रहे, लेकिन वह अपनी टीम को विवादों से उबारकर मैच जीतने की राह पर नहीं ला सके।
उन्होंने कहा, "यदि मेरी टीम इसी तरह हारती रही तो मैं दक्षिण अफ्रीका नहीं लौटूंगा। मैं तभी जाऊंगा जब वह अच्छा खेलना शुरू कर देगी और जीतने लगेगी।"
शाहरुख ने यहां कहा, "लेकिन जब टीम वापस आएगी तो मैं टीम के लोगों से पूछूंगा कि उनके साथ क्या दिक्कत थी।"
शाहरुख की अनुस्थिति ने टीम के प्रदर्शन में कुछ खास बदलाव नहीं किया और बुधवार को डरबन में खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया।
उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि नाइट राइडर्स एक खराब टीम है। यह बहुत अच्छी टीम है। हमारे पास शानदार खिलाड़ी हैं। टीम में बहुत प्रतिभा है लेकिन दुर्भाग्यवश हम अच्छा नहीं खेल रहे हैं। मैं सोचता हूं कि शीर्ष क्रम को कुछ और बेहतर करना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications