आईपीएल : पंजाब ने मुंबई को दिया 120 रन का लक्ष्य

By Staff

डरबन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के 20वें मुकाबले में किंग्समीड के मैदान पर पंजाब किंग्स इलेवन ने मुंबई इंडियंस के समक्ष जीत के लिए 120 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन ही बना सकी।

मुंबई की कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष कुमार संगकारा को छोड़ पंजाब का कोई भी बल्लेबाज न तो मैदान पर टिक सका और न ही बड़ी पारी खेल सका। मैच के चौथे ओवर में एक छोर पर विकेट गिरने का जो सिलसिला आरंभ हुआ था वह लगातार अंतराल पर अंत तक जारी रहा।

संगकारा ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 45 रन बनाए। उन्होंने 44 गेंद का सामना किया और वह अंत तक नाबाद रहे। उनके अलावा सिर्फ एक ही बल्लेबाज दहाईं का आंकड़ा पार कर सका। सलामी बल्लेबाज करण गोयल ने 12 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से लसिच मलिंगा ने दो और जहीर खान, हरभजन सिंह, जे. पी. ड्यूमिनी, सनत जयसूर्या और ड्वेन ब्रावो ने एक-एक विकेट लिए। पंजाब का एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

इससे पहले पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब ने अपनी टीम में एक बदलाव किया। तेज गेंदबाज वी. आर. वी. सिंह के स्थान पर उसने विक्रमजीत मलिक को टीम अपनी में शामिल किया है जबकि मुंबई की टीम में कोई बदलाव नहीं किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, April 29, 2009, 9:45 [IST]
Other articles published on Apr 29, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+