आईपीएल: चाटिल स्टेन सप्ताह भर और नहीं खेलेंगे
फकीर हसन
जोहांसबर्ग, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण में लगातार शिकस्त झेल रही बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के लिए एक बुरी खबर है कि चोटिल चल रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन अभी एक सप्ताह और मैदान से बाहर रहेंगे।
डरबन के कींग्समीड स्टेडियम में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होना है और स्टेन इस मैच में शिरकत नहीं कर पाएंगे। वह पिछले तीन मैचों में नहीं खेल सके हैं।
पिछले बुधवार को केपटाउन में डेक्कन चाजर्स से मुकाबले के दौरान स्टेन को चोट लग गई थी। स्टने की चोट को अब तक गुप्त रखा गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्हें दो सप्ताह के आराम की सलाह दी गई है ताकि वह चोट से उबर सकें।
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स को अब तक खेले पांच मैचों में से चार में हार का सामना करना पड़ा है। आठ टीमों की अंक तालिका में भी वह सबसे निचले पायदान पर बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications