Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल : किंग्स इलेवन ने मुंबई इंडियंस को हराया

डरबन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे संस्करण के 20वें मुकाबले में किंग्समीड के मैदान पर बुधवार को पंजाब किंग्स इलेवन ने मुंबई इंडियंस की टीम को तीन रनों से हरा दिया।

अंतिम ओवर में मुंबई को जीत के लिए 12 रनों की दरकार थी। पंजाब के कप्तान युवराज सिंह ने वाई. अब्दुल्ला को अंतिम ओवर में गेंद थमाई। कप्तान के भरोसे पर अब्दुल्ला खरे उतरे। अंतिम ओवर में उन्होंने नौ रन ही दिए और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।

पंजाब द्वारा रखे गए 120 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम शुरुआती झटकों के बाद संभलने में सफल रही लेकिन वह जीत से तीन रन दूर रह गई। सचिन तेंदुलकर और सनत जयसूर्या सहित चोटी के चार विकेट सस्ते में गंवाने के बाद जे. पी. ड्यूमिनी की शानदार अर्धशतकीय पारी भी मुंबई को हार से नहीं बचा सकी। उन्होंने सर्वाधिक 59 रन बनाए।

मुंबई को जीत के लिए अंतिम 30 गेंदों में 39 रन बनाने की जरूरत थी जबकि उसके छह विकेट शेष थे।

इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+