आईपीएल : स्मिथ की तूफानी पारी, डेक्कन के 100 रन पूरे (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक डेक्कन चार्जर्स टीम ने 15 ओवर के खेल के दौरान पांच विकेट के नुकसान पर 123 रन बना लिए थे। स्मिथ 22 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 44 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि नए बल्लेबाज वेणुगोपाल राव ने खाता नहीं खोला था।
डेक्कन चार्जर्स ने अपना पांचवां विकेट टी.एस. सुमन के रूप में गंवाया। सुमन ने 14 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 23 रनों की आकर्षक पारी खेली। मात्र 53 रन के कुल योग पर चार विकेट गिर जाने के बाद सुमन ने स्मिथ के साथ पांचवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी डेक्कन चार्जर्स टीम ने आईपीएल के 21वें मुकाबले के शुरुआती दो ओवरों में ही अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 10 ओवर तक जाते-जाते उसने रोहित शर्मा और अजहर बिलाखिया का भी विकेट गंवा दिया।
डेक्कन चार्जर्स को शुरुआती दो झटके डेयर डेविल्स टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स ने दिए। नैन्स ने पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाने वाले एडम गिलक्रिस्ट को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। उस समय टीम का कुल योग आठ रन था।
कुल योग में अभी 11 रन जुड़े ही थे कि नैन्स ने बेहतरीन फार्म में चल रहे हर्शेल गिब्स को भी कैच आउट करा दिया। यह कैच अब्राहम डिविलियर्स ने शॉर्ट मिड ऑफ पर लपका। गिब्स खाता भी नहीं खोल सके।
इसके बाद बिलाखिया और रोहित ने पारी को संवारने का क्रम शुरू किया। दोनों कुल योग को 52 रनों तक ले गए लेकिन इसी स्कोर पर स्पिनर अमित मिश्रा ने रोहित को मिथुन मिन्हास के हाथों कैच कराकर डेक्कन चार्जर्स को बड़ा झटका दिया।
रोहित ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। बिलाखिया का विकेट 55 रनों को कुल योग पर गिरा। उन्हें डेनियल विटोरी ने पगबाधा आउट कराया। बिलाखिया ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाए।
बेहतरीन फार्म में चल रही डेक्कन चार्जर्स टीम अब तक अपने चारों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर है जबकि दिल्ली की टीम ने चार मैचों से छह अंक जुटाए हैं।
दिल्ली की टीम किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बाद तालिका में तीसरे क्रम पर है। अंकों के मामले में वह किंग्स इलेवन की बराबरी पर है लेकिन कुल रन रेट के मामले में वह थोड़ी कमजोर है। यह मैच जीतकर दिल्ली की टीम तालिका में दूसरा स्थान कब्जाना चाहेगी जबकि डेक्कन चार्जर्स का प्रयास अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल करने की होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications