आईपीएल : डेयर डेविल्स को मिला 149 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 148 रन बनाए। ड्वेन स्मिथ (48) उसके सबसे सफल बल्लेबाज रहे।
इसके अलावा टी.एस. सुमन (23), अजहर बिलाखिया (22), रोहित शर्मा (17) और वेणुगोपाल राव (16) ने भी उपयोगी योगदान दिया। दिल्ली की ओर से आशीष नेहरा और डिर्क नैन्स को दो-दो सफलता मिली।
बेहतरीन फार्म में चल रही डेक्कन चार्जर्स टीम अब तक अपने चारों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर है जबकि दिल्ली की टीम ने चार मैचों से छह अंक जुटाए हैं।
दिल्ली की टीम किंग्स इलेवन पंजाब टीम के बाद तालिका में तीसरे क्रम पर है। अंकों के मामले में वह किंग्स इलेवन की बराबरी पर है लेकिन कुल रन रेट के मामले में वह थोड़ी कमजोर है। यह मैच जीतकर दिल्ली की टीम तालिका में दूसरा स्थान कब्जाना चाहेगी जबकि डेक्कन चार्जर्स का प्रयास अपनी लगातार पांचवीं जीत हासिल करने की होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications