आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स को रोकने उतरेगी दिल्ली डेयर डेविल्स
मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की योजना वापसी करने की होगी, वहीं डेक्कन चार्जर्स शीर्ष पायदान पर बने रहने के लिए मैदान में उतरेगी।
उधर, आईपीएल का 22 वां मुकाबला पिछले साल के विजेता व उपविजेता टीमों क्रमश: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुफर किंग के बीच होगा।
वीरेंद्र सहवाग की कप्तानी वाली दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम को हराने के बाद उत्साह से भरपूर राजस्थान रॉयल्स की टीम एक और जीत अपने नाम दर्ज करना चाहेगी। अंक तालिका में शेन वार्न की कप्तानी वाली यह टीम चौथे पायदान पर है।
वहीं, चेन्नई सुपर किंग के लिए आज का मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली यह टीम अब तक खेले गए पांच मैचों में से केवल में जीत हासिल कर अंक तालिका में छठे स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications