For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स को मिली पहली हार (लीड-8)

By Staff

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स ने ड्वेन स्मिथ (48), टी.एस. सुमन (23), अजहर बिलाखिया (22), रोहित शर्मा (17) और वेणुगोपाल राव (16) की उम्दा पारियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 148 रन बनाए।

जवाब में दिल्ली की टीम ने तिलकरत्ने दिलशान (नाबाद 52) और दिनेश कार्तिक (41) तथा सहवाग (20) के बूते 18.4 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। आईपीएल के दूसरे संस्करण में पांच मैचों में डेक्कन चार्जर्स की यह पहली हार है। दूसरी ओर दिल्ली की टीम ने पांच मैचों में चौथी जीत दर्ज की है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने मात्र 49 रन के कुल योग पर अपने तीन शुरुआती विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद कार्तिक और दिलशान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौथे विकेट के लिए 10.2 ओवर में 79 रन जोड़े।

कार्तिक ने अपनी 30 गेदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया जबकि दिलशान ने 46 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और तीन छक्के लगाए। मिथुन मिन्हास तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। कार्तिक दिल्ली की पारी के चौथे विकेट के रूप में प्रज्ञान ओझा की गेंद पर पगबधा आउट करार दिए गए।

सहवाग और गंभीर बड़ी पारियां खेलने में नाकाम रहे लेकिन उनकी छोटी किंतु उपयोगी पारियों ने काफी हद तक टीम को मुश्किल से उबारने का काम किया। डेयर डेविल्स ने सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर के रूप में अपना तीसरा विकेट गंवाया था। इससे पहले दिल्ली ने शुरुआत के पांच ओवरों में अपने कप्तान और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग तथा बेहतरीन फार्म में चल रहे अब्राहम डिविलियर्स के विकेट गंवाए थे।

सहवाग को रुद्र प्रताप सिंह ने कवर क्षेत्र में हर्शेल गिब्स के हाथों कैच कराया। सहवाग ने 11 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 20 रन बनाए। डिविलियर्स पांच रन बनाकर शोएब मोहम्मद की गेंद पर प्रज्ञान ओझा के हाथों लपके गए। गंभीर 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर शोएब की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए।

इससे पहले, ड्वेन स्मिथ (48) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत डेक्कन चार्जर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत से उबरते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 148 रन बनाए। स्मिथ के अलावा टी.एस. सुमन (23), अजहर बिलाखिया (22), रोहित शर्मा (17) और वेणुगोपाल राव (16) ने भी उपयोगी योगदान दिया। शुरुआती 10 ओवरों में मात्र 53 रन के कुल योग पर चार विकेट गंवाने वाली डेक्कन चार्जर्स टीम का 100 रनों के करीब भी पहुंचना मुश्किल लग रहा था लेकिन स्मिथ ने अपनी जोरदार पारी से उसे संभव बना दिया।

अपनी 28 गेंदों की पारी के दौरान पांच चौके और दो छक्के लगाने वाले स्मिथ ने सुमन के साथ छठे विकेट के लिए 65 रनों की बहुमूल्य साझेदारी निभाई। सुमन ने अपनी 14 गेंदों की पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

डेक्कन चार्जर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उसने शुरुआती दो ओवरों में ही अपने सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद 10 ओवर तक जाते-जाते उसने रोहित और बिलाखिया का भी विकेट गंवा दिया। डेक्कन चार्जर्स को शुरुआती दो झटके डेयर डेविल्स टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज डिर्क नैन्स ने दिए।

नैन्स ने पांच गेंदों पर दो चौकों की मदद से आठ रन बनाने वाले एडम गिलक्रिस्ट को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। उस समय टीम का कुल योग आठ रन था। कुल योग में अभी 11 रन जुड़े ही थे कि नैन्स ने बेहतरीन फार्म में चल रहे हर्शेल गिब्स को भी कैच आउट करा दिया। यह कैच अब्राहम डिविलियर्स ने शॉर्ट मिड ऑफ पर लपका। गिब्स खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद बिलाखिया और रोहित ने पारी को संवारने का क्रम शुरू किया। दोनों कुल योग को 52 रनों तक ले गए लेकिन इसी स्कोर पर स्पिनर अमित मिश्रा ने रोहित को मिथुन मिन्हास के हाथों कैच कराकर डेक्कन चार्जर्स को बड़ा झटका दिया। रोहित ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 17 रन बनाए। बिलाखिया का विकेट 55 रनों को कुल योग पर गिरा। उन्हें डेनियल विटोरी ने पगबाधा आउट कराया। बिलाखिया ने 27 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 22 रन बनाए।

दिल्ली की ओर से आशीष नेहरा और डिर्क नैन्स को दो-दो सफलता मिली। बेहतरीन फार्म में चल रही डेक्कन चार्जर्स टीम अब तक अपने चारों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर है जबकि दिल्ली की टीम ने चार मैचों से छह अंक जुटाए हैं।

इस हार के बावजूद डेक्कन चार्जर्स टीम आठ टीमों की तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। दिल्ली की टीम ने इस जीत के साथ दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। दोनों टीमों के 8-8 अंक हैं लेकिन डेक्कन टीम कुल रन रेट के मामले में दिल्ली से आगे है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+