्नरैना और बद्रीनाथ ने सुपरकिंग्स को मुश्किल से उबारा (लीड-3)
खबर लिखे जाने तक रैना ने अपनी 41 गेंदों की पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए थे जबकि बद्रीनाथ 27 गेंदों 29 रन बनाकर वार्न की गेंद पर विकेटकीपर द्वारा स्टंप किए गए। जैकब ओरम भी ज्यादा देर नहीं टिके और दो रन बनाकर मुनाफ पटेल के शिकार बने। कप्तान धौनी तीन रन बनाकर रैना का साथ दे रहे हैं।
इससे पहले, राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स टीम को दो शुरुआती झटके दिए। यूसुफ ने जहां सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को एक रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड किया वहीं उन्होंने 17 रन के कुल योग पर पार्थिव पटेल को भी पेवेलियन की राह दिखाई। पटेल ने तीन रन बनाए।
राजस्थान रॉयल्स टीम पांच मैचों से पांच अंक जुटाकर आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स इतने ही मैचों से तीन अंक जुटाकर सातवें स्थान पर है।
आईपीएल में दोनों टीमों की यह चौथी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबले में राजस्थान की टीम ने सुपर किंग्स को पराजित किया है। इसमें टूर्नामेंट के पहले संस्करण का फाइनल भी शामिल है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications