For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : राजस्थान रायल्स की स्थिति नाजुक (लीड-6)

By Staff

आर.जे.क्वि नी 28 रन पर रैना की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। खबर लिखे जाने तक रवंींद्र जडेजा आठ और यूसुफ पठान छह रन बनाकर क्रीज पर थे।

इससे पहले अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट सस्ते में गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने सुरेश रैना के शानदार 98 रनों की पारी और एस. बद्रीनाथ (29) और महेंद्रसिंह धौनी (22) की सधी हुई बल्लेबाजी के बूते स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 22 वें मुकाबले में 20 ओवर की समाप्ति पर पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए ।

रैना ने अपनी 55 गेंदों की पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। रैना को मुनाफ पटेल की गेंद पर स्मिथ ने लपका। बद्रीनाथ 27 गेंदों 29 रन बनाकर वार्न की गेंद पर विकेटकीपर द्वारा स्टंप किए गए। जैकब ओरम भी ज्यादा देर नहीं टिके और दो रन बनाकर मुनाफ पटेल के शिकार बने। कप्तान धौनी ने 22 रन बनाकर रैना का साथ दिया। जे.ए.मोरकेल चार रन बनाकर धौनी के साथ नाबाद लौटे।

राजस्थान रायल्स की ओर से यूसुफ पठान ने तीन ओवरों में 17 रन देकर दो , मुनाफ पटेल ने चार ओवरों में 25 रन देकर दो और शेन वार्न ने चार ओवरों में 24 रन देकर एक विकेट लिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स टीम को राजस्थान रॉयल्स के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने दो शुरुआती झटके दिए। यूसुफ ने जहां सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन को एक रन के व्यक्तिगत स्कोर पर बोल्ड किया वहीं उन्होंने 17 रन के कुल योग पर पार्थिव पटेल को भी पेवेलियन की राह दिखाई। पटेल ने तीन रन बनाए।

राजस्थान रॉयल्स टीम पांच मैचों से पांच अंक जुटाकर आठ टीमों की तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स इतने ही मैचों से तीन अंक जुटाकर सातवें स्थान पर है।

आईपीएल में दोनों टीमों की यह चौथी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए तीनों मुकाबले में राजस्थान की टीम ने सुपर किंग्स को पराजित किया है। इसमें टूर्नामेंट के पहले संस्करण का फाइनल भी शामिल है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+