ईस्ट लंदन में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस का पहला विकेट 19 रन के कुल योग पर गिरा। अशोक डिंडा ने सलामी बल्लेबाज सनत जयसूर्या को वान विर्क के हाथों कैच कराया। उस समय मुंबई इंडियंस टीम का कुल योग 19 रन था। जयसूर्या ने छह रन बनाए।
इसके बाद तेंदुलकर का साथ देने हरभजन सिंह आए लेकिन वह भी छह रन बनाकर चलते बने। हरभजन को मुरली कार्तिक ने डिंडा के हाथों कैच कराया।
तीसरा विकेट तेंदुलकर के रूप में गिरा। वह 30 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 34 रन बनाकर अजीत अगरकर की गेंद पर विर्क के हाथों लपके गए।
खबर लिखे जाने तक मुंबई इंडियंस टीम ने 10 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे। अभिषेक नायर और जीन पॉल डुमिनी चार-चार रन बनाकर खेल रहे थे।
मुंबई इंडियंस टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। यह उसका छठा मैच है। अब तक खेले गए पांच मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
दूसरी ओर, बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली नाइट राइर्ड्स टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसने छह मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।