आईपीएल : नाइट राइर्ड्स को मिला 149 रनों का लक्ष्य

By Staff

ईस्ट लंदन में खेले जा रहे आईपीएल के पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने वाली मुंबई इंडियंस टीम निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाने में सफल रही।

खराब शुरुआत के बावजूद जीन पॉल डुमिनी (नाबाद 52) और कप्तान सचिन तेंदुलकर (34) ने मुंबई इंडियंस के लिए उपयोगी पारियां खेलीं। इसके अलावा ग्राहम नेपियर ने 15 रनों का योगदान दिया।

अपनी टीम को सम्मानजनक योग देने के प्रयास में डुमिनी ने 37 गेंदों की पारी के दौरान एक चौका और चार छक्के लगाए जबकि तेंदुलकर ने 30 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और दो छक्के जड़े।

मुंबई इंडियंस टीम आठ टीमों की तालिका में चौथे स्थान पर है। यह उसका छठा मैच है। अब तक खेले गए पांच मैचों में उसे दो में जीत और दो में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है।

दूसरी ओर, बेहद खराब प्रदर्शन करने वाली नाइट राइर्ड्स टीम तालिका में आठवें स्थान पर है। उसने छह मुकाबलों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे चार मैचों में हार मिली है जबकि एक मैच बेनतीजा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Friday, May 1, 2009, 5:39 [IST]
Other articles published on May 1, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+