आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स ने किंग्स इलेवन को दिया 145 रनों का लक्ष्य (लीड-3)

By Staff

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से डेर मर्व ओर जैक्स कालिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज किंग्स इलेवन के गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सका।

मात्र 27 रन के कुल योग पर तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज जेसी राइडर (2) और राजेश बिश्नोई (18) का विकेट गंवाने वाली इस टीम को तीसरा झटका 38 रन के कुल योग पर लगा। तीसरे बल्लेबाज के तौर पर एस.पी. गोस्वामी 10 रन बनाकर आउट हुए।

राइडर का विकेट दो रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया। उनका विकेट इरफान पठान के खाते में गया। बिश्नोई ने 14 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से तेजी से रन बनाए। उनका विकेट 27 रन के कुल योग पर गिरा था। कालिस ने 27 रन बनाए थे कि युवराज सिंह ने उनके डंडे बिखरेकर उन्हें पेवेलियन की राह दिखाई। उनके स्थान पर आए रॉबिन उथप्पा ने जरूर थोड़ी देर तक किंग्स इलेवन की धारदार गेंदबाजी का प्रतिकार किया। लेकिन वे भी 19 रनों के निजी स्कोर पर युवराज की गेंद पर साइमन कैटिज के हाथों पकड़े गए। उनके आउट होने पर मार्क बाउचर भी 2 रनों की योग पर युवराज की गेंद पर ही पगबाधा करार दिये गए। उनकी जगह लेने आए विराट कोहली को 16 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर पठान ने चावला के हाथों झेलवाकर पेवेलियन की राह दिखाई।

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स टीम के नवनियुक्त कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन नहीं खेल रहे हैं। छह मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद पीटरसन अपनी राष्ट्रीय टीम को सेवाएं देने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर कुंबले को कप्तान बनाया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Friday, May 1, 2009, 10:31 [IST]
Other articles published on May 1, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+