पोश्र्च ग्रां पी टेनिस : जानकोविक को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचीं पेनेटा

By Staff

14वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पेनेटा ने तीसरी वरीयता प्राप्त जानकोविक के खिलाफ शुक्रवार को खेला गया यह मैच एक घंटे 58 मिनट में 2-6, 6-4, 6-4 से जीता।

अंतिम-चार दौर में पेनेटा का सामना विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रूस की दिनारा सफीना से होगा। सफीना ने शुक्रवार को ही खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पोलैंड की एग्निस्का रेडवांस्का को 73 मिनट में 6-4, 6-2 से हराया।

रूस की एलिना दिमेंतिएवा और स्वेतलाना कुज्नेत्सोवा भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। दिमेंतिएवा ने जहां फ्रांस की मैरिएन बारतोली को तीन सेटों तक चले मुकाबले में 6-2, 4-6, 6-3 से हराया वहीं कुज्नेत्सोवा ने अर्जेटीना की गिसेला डुल्को को 6-3, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

कुज्नेत्सोवा चौथी बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंची हैं। वह इससे पहले 2004, 2006 और 2008 में अंतिम चार दौर में जगह बना चुकी हैं। दिमेंतिएवा और कुज्नेत्सोवा के बीच अब तक नौ मुकाबले हुए हैं, जिनमें से पांच बार कुज्नेत्सोवा विजयी रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, May 2, 2009, 2:05 [IST]
Other articles published on May 2, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+