बक ने कहा कि कार्यकारी प्रबंधक गस हिडिंक के रूस चले जाने के बाद भी पूर्व प्रबंधक जोस मोरिन्हो की वापसी के कोई आसार नहीं हैं।
बक ने कहा, "हम यह मानकर चल रहे हैं कि इस सत्र की समाप्ति के बाद कई खिलाड़ी दूसरे क्लबों के साथ खेलते देखे जाएंगे। मैं नहीं जानता कि यह संख्या कितनी है। यह तीन, चार या फिर पांच भी हो सकती है।"
बक के मुताबिक क्लब ज्यादातर खिलाड़ियों को दूसरे क्लबों को एक विशेष करार के तहत 'बेच' देगा क्योंकि इससे अच्छी कमाई भी होगी लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उसी कीमत पर दूसरे क्लबों से खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल भी किया जाएगा।
बकौल बक, "हम सोच-समझकर यह सौदा करेंगे। हम जानते हैं कि सही दिशा में सौदा होने की सूरत में क्लब के मालिक रोमन अब्रामोविक इसमें और पैसा लगाने के लिए तैयार हो जाएंगे। फिलहाल हमारी नीति 'बेचे' गए खिलाड़ियों से होने वाली आय से ही नए खिलाड़ियों को हासिल करना है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।