टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए।
डेक्कन की ओर से कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (39), रोहित शर्मा (38) और टी.एस. सुमन (नाबाद 41) रनों का योगदान दिया।
आठ टीमों की तालिका में डेक्कन चार्जर्स आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच अंकों के साथ सातवें स्थान पर है।
डेक्कन की टीम ने पांच मैचों में चार जीत दर्ज की है। डेक्कन को एक मैच में हार मिली है। डेक्कन को दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
दिल्ली की टीम के भी आठ अंक हैं लेकिन वह कुल रन रेट के मामले में डेक्कन से पीछे है। राजस्थान के हिस्से छह मैचों में सिर्फ दो जीत आई है। राजस्थान ने तीन मैच गंवाए हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*