For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आईपीएल : 3 झटकों के बाद राजस्थान बैकफुट पर (लीड-5)

By Staff

राजस्थान की टीम ने शुरुआती दो ओवरों में तीन रन के कुल योग पर ही सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ (0), एस. ए. असनोदकर (0) और नमन ओझा (0) के विकेट गंवा दिए थे।

खबर लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने पांच ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट के नुकसान पर मात्र 20 रन बनाए थे। एल.ए. कार्लेलडाइन 15 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 17 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रवीेंद्र जडेजा ने दो रन बनाए थे।

इससे पहले, कप्तान एडम गिलक्रिस्ट (39), रोहित शर्मा (38) और टी.एस. सुमन (नाबाद 41) की बदौलत डेक्कन चार्जर्स टीम सम्मानजनक योग हासिल करने में सफल रही।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए डेक्कन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति पर पांच विकेट पर 141 रन बनाए। गिलक्रिस्ट ने अपनी 35 गेंदों की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि रोहित ने 32 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके और इतने ही छक्के जड़े।

सुमन ने बेहतरीन पारी खेलते हुए 30 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के लगाए। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए सात ओवरों में 59 रन जोड़े। हर्शेल गिब्स (8), अजहर बिलाखिया (1) और ड्वेन स्मिथ (7) ने निराश किया जबकि वेणुगोपाल राव खाता खोले बिना नाबाद लौटे।

राजस्थान की ओर से शेन हारवुड ने 25 रन देकर दो विकेट लिए जबकि सिद्धार्थ त्रिवेदी, यूसुफ पठान और रवींद्र जडेजा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आठ टीमों की तालिका में डेक्कन चार्जर्स आठ अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि राजस्थान रॉयल्स पांच अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। डेक्कन की टीम ने पांच मैचों में चार जीत दर्ज की है। डेक्कन को एक मैच में हार मिली है। डेक्कन को दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

दिल्ली की टीम के भी आठ अंक हैं लेकिन वह कुल रन रेट के मामले में डेक्कन से पीछे है। राजस्थान के हिस्से छह मैचों में सिर्फ दो जीत आई है। राजस्थान ने तीन मैच गंवाए हैं। एक मैच बेनतीजा रहा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:22 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+