डेक्कन चार्जर्स और राजस्थान रॉयल्स का मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से खेला जाएगा जबकि रात आठ बजे से खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला जोहांसबर्ग के वांडर्स मैदान पर होगा। वांडर्स पर खेला जाने वाला यह पहला मैच है।
डेक्कन चार्जर्स और डेयर डेविल्स की टीमें आठ-आठ अंकों के साथ तालिका में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं जबकि सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें पांच-पांच अंकों के साथ क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर विराजमान हैं।
डेक्कन चार्जर्स ने पांच में से चार मैच जीते हैं जबकि एक में उसकी हार हुई है। दिल्ली का भी यही रिकार्ड रहा है। सुपर किंग्स ने छह में से दो मैच जीते हैं, तीन में उसकी हार हुई है। एक मैच बेनतीजा रहा है।
राजस्थान रॉयल्स ने छह मैच खेले हैं, उसे भी दो में जीत और तीन में हार मिली है। उसका भी एक मैच बेनतीजा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*