आईपीएल : सुपर किंग्स ने हेडन का विकेट गंवाया (लीड-2)
आईपीएल के दूसरे संस्करण में अपना पहला मैच खेल रहे सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 13 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाने के बाद आशीष नेहरा की गेंद पर रोहित भाटिया के हाथों लपके गए।
मुरली के साथ पारी की शुरुआत करने आए ह़ेडन ने 19 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रनों की तेज पारी खेली। उनका विकेट 46 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक सुपर किंग्स ने 9 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 63 रन बना लिए थे। सुरेश रैना एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए थे जबकि एस. बद्रीनाथ पांच रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
इससे पहले, दिल्ली डेयर डेविल्स टीम के कप्तान गौतम गंभीर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नियमित कप्तान वीरेंद्र सहवाग की गैरमौजूदगी में गंभीर को टीम की कमान सौंपी गई है। सहवाग की अंगुली में चोट है।
आठ टीमों की तालिका में दिल्ली की टीम आठ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि सुपर किंग्स पांच अंकों के साथ सातवें स्थान खिसक गया है। दिल्ली की टीम ने पांच मैचों में चार जीत दर्ज की है। उसे एक मैच में हार मिली है।
डेक्कन की टीम के भी आठ अंक हैं लेकिन वह कुल रन रेट के मामले में दिल्ली से आगे है। सुपर किंग्स के हिस्से छह मैचों में सिर्फ दो जीत आई है, जबकि उसे तीन बार हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications